नसीराबाद। डूडी बरगदही गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई शारदा प्रसाद (43) की मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी रामपती की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज की है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे शारदा का शव घर से 50 मीटर दूर सड़क पर मिला था। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक का पता लगा रही है।