शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रायबरेली

Raebareli News:दो बाइकों की टक्कर में युवक घायल – Youth Injured In Collision Between Two Bikes

November 14, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

Updated Sat, 14 Nov 2026 12:44 AM IST

Youth injured in collision between two bikes

सलोन। कस्बे के परशदेपुर रोड पर मंदिर के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कस्बे के मिल्कियाना मोहल्ला निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिल्कियाना मोहल्ला निवासी मोहम्मद कैफ पुत्र फिरोज अहमद बाइक से परशदेपुर रोड की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह मंदिर के सामने पहुंचे, तभी सलोन से परशदेपुर की तरफ जा रहे दूसरे बाइक सवार से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में कैफ गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X