रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पंजाब:अटारी-वाघा बॉर्डर पर बदला रिट्रीट सेरेमनी का समय, इस दिन से साढ़े चार बजे शुरू होगी परेड – Timing Of The Retreat Ceremony At The Attari-wagah Border Changed
अमृतसर

पंजाब:अटारी-वाघा बॉर्डर पर बदला रिट्रीट सेरेमनी का समय, इस दिन से साढ़े चार बजे शुरू होगी परेड – Timing Of The Retreat Ceremony At The Attari-wagah Border Changed

November 15, 2026


Timing of the retreat ceremony at the Attari-Wagah border changed

अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी।
– फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-पाकिस्तान को विभाजित करने वाली अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। सर्दी की दस्तक और शाम के समय जल्दी अंधेरा होने के मद्देनजर अब यह समारोह एक घंटा पहले आयोजित किया जाएगा। 16 नवंबर से प्रतिदिन शाम 4:30 बजे रिट्रीट सेरेमनी शुरू होगी और शाम 5 बजे इसका समापन होगा। इससे पहले रिट्रीट सेरेमनी शाम साढ़े पांच बजे से 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा था।

जल्दी अंधेरा होने के चलते लिया फैसला

मौसम में बदलाव के साथ ही दिन छोटे होने लगे हैं। सर्दियों के दौरान शाम के समय जल्दी अंधेरा छा जाता है। ऐसे में रिट्रीट सेरेमनी के आयोजन और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय में बदलाव किया गया है। नए कार्यक्रम के अनुसार, अब बीएसएफ के जवान शाम 4:30 बजे परेड और समारोह की शुरुआत करेंगे। करीब आधे घंटे तक चलने वाले इस आयोजन का समापन शाम 5 बजे होगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X