रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pratapgarh News:36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू – 36-hour Waterless Fast Begins
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू – 36-hour Waterless Fast Begins

November 15, 2026


36-hour waterless fast begins

बाबागंज में छठ पूजा के लिए गन्ना खरीदते श्रद्धालु। संवाद

जिले में छठ महापर्व शुक्रवार को नहाय से शुरू हो गया है। शनिवार की शाम को चावल की खीर ग्रहण कर महिलाओं ने खरना किया। इसके बाद महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला शुरू हुआ। रविवार की शाम को मां बेल्हा देवी धाम स्थित सई घाट पर महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। अगले दिन सोमवार को सूर्योदय के समय को भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

शनिवार को महिलाओं ने मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से खरना का प्रसाद तैयार किया। दिन भर दौरा और सूप के रंग-रोगन का काम घरों में चलता रहा। बाजार में नींबू और गन्ने की मांग अधिक रही। वहीं, घाटों पर सजावट का काम भी पूरा कर लिया गया है। लोगों ने वेदी बनाए। बैरिकेडिंग के साथ पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार को सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने घाट स्थल का निरीक्षण किया।

घाट पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

मां बेल्हा देवी धाम स्थित सई घाट पर रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। भजन गायकों का धाम में जमावड़ा लगेगा। राधा-कृष्ण नृत्य का आनंद भी श्रद्धालु ले सकेंगे।

छठ में बाजारों में उमड़ी भीड़

छठ की तैयारियों को लेकर शनिवार को बाजारों में खूब चहल-पहल रही। पंजाबी मार्केट, श्रीराम तिराहा, बाबागंज और पल्टन बाजार सब्जीमंडी में सुबह से ही खरीदार पहुंचने लगे। फल और पूजन सामग्री की दुकानों पर देर शाम तक खरीदारी होती रही। व्रती महिलाओं और उनके परिजनों ने पूजा के लिए फल, गन्ना, सिंघाड़ा समेत अन्य जरूरी सामान खरीदे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X