राजस्थान:यूट्यूबर मीनू राज प्रजापत और परिवार पर जानलेवा हमला, पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से पीटा – Rajasthan: Youtuber Meenu Raj Prajapat And Her Family Come Under A Life-threatening Attack

अपराध
November 15, 2026

अपराध
खैरथल-तिजारा जिले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व यूट्यूबर मीनू राज प्रजापत और उनके परिजनों पर जानलेवा हमला होने का गंभीर मामला सामने आया है। पड़ोसियों के साथ मामूली बात पर हुई कहासुनी के बाद भड़की हिंसा में पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में यूट्यूबर मीनू राज प्रजापत समेत उनके परिवार के चार सदस्य जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अलवर भेजा गया है। यह घटना शनिवार देरशाम कोटकासिम क्षेत्र के सारणवास गांव में घटित हुई।
पड़ोसियों से विवाद के बाद बढ़ा मामला
शनिवार शाम मीनू राज प्रजापत के घर के पास ट्रैक्टर की मदद से पशुओं के चारे के लिए बाजरे की कड़बी की कुट्टी कटाई का काम चल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले लोगों से किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस हिंसक झगड़े में बदल गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले बल्लू, लेखराम, धन्नो और राकेश सहित पांच-छह लोगों ने उनके परिवार पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में मीनू राज प्रजापत, उनके पति कुलदीप, ससुर बाबूलाल प्रजापत और जेठ धनराज गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
अस्पताल में इलाज के बाद अलवर रेफर
परिजन सभी घायलों को किशनगढ़बास स्थित सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को अलवर अस्पताल रेफर कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की औपचारिक शिकायत मिलने और पड़ताल शुरू होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
सोशल मीडिया पर बड़ी फॉलोइंग है मीनू की
हमले का शिकार हुईं इन्फ्लुएंसर मीनू राज सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मनोरंजक वीडियो बनाकर अपने दर्शकों के बीच पहचान बना चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनका आधिकारिक खाता मौजूद है, जहां उनके 23 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। इसके अतिरिक्त, फेसबुक पर उनके करीब 58 लाख और यूट्यूब पर 25 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर जुड़े हुए हैं। इस प्रकार तीनों प्रमुख सोशल मीडिया मंचों पर उनकी कुल फॉलोइंग एक करोड़ 6 लाख से अधिक है।
November 14, 2026
राज्य पाल हरि भाऊ बागडे ओर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज अलवर के विधायक जसवन्त के घर गाए ओर श्रद्धा अर्पित की
November 14, 2026
कनाडाई महिला विस्तार ऑनलाइन डेटिंग एप पर हुई दोस्ती के बाद कनाडा की रहने वाली एक महिला शादी करने के इरादे से राजस्थान पहुंच गई। करीब एक साल तक चली बातचीत के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था, लेकिन आमने-सामने मुलाकात के बाद उम्र का अंतर रिश्ते में रुकावट बन गया। युवक […]
November 13, 2026
पुष्कर मेले की शुरुआत से पहले ही करोड़ों के घोड़ों ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। महाराष्ट्र से पहुंचे एलेक्स और आरडीएक्स की कीमत सुनकर हर कोई हैरान है। इनके मालिक ने दोनों घोड़ों का दाम 5-5 करोड़ रुपये लगाया है। यानी इनकी कुल कीमत 10 करोड़ रुपये है। अपनी नस्ल, कद-काठी और खास […]
