रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एक्सक्लूसिव:उत्तराखंड में इबोला का खतरा, 55 पर्यटकों की निगरानी शुरू, सरकार ने जारी की एडवाइजरी – Ebola Threat In Uttarakhand Monitoring Of 55 Tourists Begins, Government Issues Advisory
ऋषिकेश

एक्सक्लूसिव:उत्तराखंड में इबोला का खतरा, 55 पर्यटकों की निगरानी शुरू, सरकार ने जारी की एडवाइजरी – Ebola Threat In Uttarakhand Monitoring Of 55 Tourists Begins, Government Issues Advisory

November 15, 2026


Ebola threat in Uttarakhand monitoring of 55 tourists begins, government issues advisory

इबोला वायरस
– फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

डेमाेक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और कुछ अफ्रीकी देशों में बढ़ रहे इबोला वायरस के प्रकोप के बीच उत्तराखंड सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। इन अफ्रीकी देशों से आने वाले 55 पर्यटकों की निगरानी भी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने विमानपत्तन प्राधिकरण को आने वाले अन्य पर्यटकों की जानकारी ससमय उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक कांगो, यूगांडा, केन्या और नाइजीरिया समेत अलग-अलग देशों में अब तक हजारों लोगों में इबोला वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इसमें मौत का आंकड़ा भी चौंकाने वाला है। भारत सरकार भी इसको लेकर अलर्ट हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अक्तूबर महीने में सभी राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी की गई थी। इस दौरान सभी राज्यों की समीक्षा की गई।

इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार को वायरस के खतरे को लेकर सजग रहने के निर्देश दिए गए। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड में अब तक 55 यात्री ऐसे हैं जो अफ्रीकी देशों से आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उनकी सूची तैयार की है। इनकी 21 दिनों तक निगरानी की जाएगी। इसके अलावा विमानपत्तन प्राधिकरण के साथ भी समन्वय बनाकर आने वाले पर्यटकों की जानकारी भी ली जा रही है। विशेषज्ञों ने इस वायरस को बेहद खतरनाक और जानलेवा बताया है। साथ ही दुनिया के सबसे खतरनाक संक्रामक रोग की संज्ञा दी है।

उत्तराखंड: प्रदेश में कल से शुरू होगी डिजिटल स्व-गणना, राज्यपाल-सीएम से शुरुआत, निदेशालय ने की पूरी तैयारी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X