रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
टावर पर चढ़कर प्रेमी ने भरी मांग:शादी की जिद पर अड़ी युवती, साढ़े 4 घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा; जुटे हजारों लोग – Lover Climbs Tower Makes Demand Young Woman Insists Marriage High Voltage Drama Drawing Crowd Thousands
जौनपुर

November 15, 2026

Lover climbs tower makes demand Young woman insists marriage high voltage drama drawing crowd thousands

जाैनपुर में अनोखी शादी।
डिजिटल

विस्तार

प्रेमी से शादी की जिद ऐसी कि युवती करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। नीचे पुलिस, फायर ब्रिगेड और हजारों की भीड़… ऊपर युवती की एक ही शर्त कि प्रेमी आए और उसकी मांग में सिंदूर भरे। करीब साढ़े चार घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज घटनाक्रम का अंत भी फिल्मी अंदाज में हुआ। प्रेमी टावर पर चढ़ा और ऊंचाई पर ही प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद युवती नीचे उतर आई। उसे सुरक्षित देखकर लोगों ने तालियां बजाईं।

मामला बरसठी थाना क्षेत्र के बारीगांव (हनुमान नगर) बाजार के पश्चिमी छोर का है। मीरगंज थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव निवासी 19 वर्षीय नेहा गौतम और 22 वर्षीय अभिजीत गौतम के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही गांव और बिरादरी के हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X