Chandigarh News:पुरानी सोच की बेड़ियां तोड़ें, आत्मविश्वास से बढ़ें आगे – Break The Shackles Of Outdated Thinking And Move Forward With Self-confidence
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। एमसीएम डीएवी कॉलेज में छात्राओं को महिलाओं की तरक्की की राह में आने वाली सामाजिक और मानसिक बाधाओं के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। महिला विकास प्रकोष्ठ ने आईक्यूएसी के सहयोग से ‘द ग्लास सीलिंग: रियलिटी, एक्सक्यूज़ ऑर समथिंग इन बिटवीन’ विषय पर यह कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यशाला में निधि लाल ने छात्राओं को बताया कि आज भी महिलाओं को करियर और नेतृत्व के क्षेत्र में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने छात्राओं को समाज की पुरानी सोच और लड़कियों से जुड़ी तयशुदा अपेक्षाओं तक खुद को सीमित न रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए और नेतृत्व की जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटना चाहिए। साथ ही, उन्होंने मार्गदर्शन और मेंटरशिप का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यवाहक प्राचार्या नीना शर्मा ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं छात्राओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने में मदद करती हैं।
