रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पिथौरागढ़:उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन का पहला हिमपात, आदि कैलाश और ओम पर्वत पर एक फुट बर्फबारी – One Foot Of Snowfall At Adi Kailash And Om Parvat
पिथौरागढ़

पिथौरागढ़:उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन का पहला हिमपात, आदि कैलाश और ओम पर्वत पर एक फुट बर्फबारी – One Foot Of Snowfall At Adi Kailash And Om Parvat

November 15, 2026


One foot of snowfall at Adi Kailash and Om Parvat

व्यास घाटी के कालापानी में रविवार सुबह हुआ हिमपात।
– फोटो : संवाद

विस्तार

धारचूला सीमांत क्षेत्र में रविवार तड़के मौसम ने अचानक करवट ली। दारमा और व्यास घाटी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गई और जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर करीब एक बजे के बाद व्यास घाटी और निचले क्षेत्रों में मौसम साफ हो गया।

शीतकाल शुरू होते ही दारमा और व्यास घाटी में 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर बसे गांवों में पहला हिमपात हुआ। होम स्टे संचालक सौरव दताल, जमन दताल और पानू दताल ने बताया कि रविवार सुबह पांच बजे से ग्राम दांतू समेत अन्य गांवों में बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फबारी के बीच पंचाचूली पहुंचे यात्रियों ने भी मस्ती की। रविवार को 100 से अधिक यात्री पंचाचूली दर्शन के लिए पहुंचे।

आदि कैलाश और ओम पर्वत पर एक फुट बर्फ

कुटी के प्रधान नगेंद्र सिंह कुटियाल और होम स्टे संचालक गुलाब कुटियाल ने बताया कि आदि कैलाश और ओम पर्वत की चोटियों पर करीब एक फुट हिमपात हुआ। ग्राम कुटी समेत अन्य गांवों में पांच से छह इंच तक बर्फ पड़ी है, जिससे ठंड में काफी बढ़ोतरी हुई है।

वाहन चालक भरत ह्यांकी के अनुसार, गुंजी, कालापानी और नाभिढांग क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। सड़कों पर बर्फ जमने से वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है।

बता दें कि इस वर्ष सितंबर और अक्तूबर में भी उच्च हिमालयी क्षेत्रों में करीब छह बार हिमपात हो चुका है। नवंबर में शीतकाल शुरू होने के साथ ही दारमा और व्यास घाटी के कई ग्रामीण निचली घाटियों की ओर लौट चुके हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X