रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
श्रीनगर में हादसा:फरासू के पास चमधार स्लाइडिंग जोन में स्कूटी खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल – Accident In Srinagar Scooter Falls Into Gorge At Chamdhar Sliding Zone One Person Dead, Another Injured
पौड़ी

श्रीनगर में हादसा:फरासू के पास चमधार स्लाइडिंग जोन में स्कूटी खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल – Accident In Srinagar Scooter Falls Into Gorge At Chamdhar Sliding Zone One Person Dead, Another Injured

November 15, 2026


Accident in Srinagar Scooter falls into gorge at Chamdhar sliding zone one person dead, another injured

श्रीनगर में हादसा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चमधार स्लाइडिंग जोन के पास शनिवार देर रात एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, चमधार स्लाइडिंग जोन के पास दोपहिया वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। इसके बाद गहरी खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला, जबकि दूसरा प्रथम दृष्टया मृत पाया गया। दोनों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दूसरे व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

कोटद्वार:  घास काट रही महिला पर दो भालुओं ने हमला कर किया बुरी तरह जख्मी, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

पुलिस ने स्कूटी नंबर के आधार पर दोनों व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। दोनों के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस स्कूटी नंबर के आधार पर दोबारा पहचान करने के प्रयास में जुटी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X