Amroha News:मुख्यमंत्री के सामने रखा तिगरी मेले की तैयारियों का ब्योरा – Details Of Preparations For The Tigri Mela Presented Before The Chief Minister
अमरोहा। गढ़ गंगा मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अमरोहा के अधिकारियों ने तिगरी गंगा मेले की तैयारियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से घाटों, पीपे के पुल, यातायात, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने मुख्यमंत्री को भगवान शिव की मूर्ति भेंट की।
