रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फरीदाबाद

Faridabad News:नशे में वाहन चलाने वालों के आठ महीने में 3912 चालान – 3,912 Challans Issued To Drunk Drivers In Eight Months

November 15, 2026


फरीदाबाद। शराब पीकर वाहन चलाना सड़क पर दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन रहा है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई के दौरान जिले में जनवरी से अगस्त तक नशे में वाहन चलाने के 3912 चालान किए गए। इस अवधि में जनवरी में सबसे अधिक 746 चालान हुए, जबकि जून में सबसे कम 179 चालान दर्ज किए गए।

महीनेवार आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में 398, मार्च में 674, अप्रैल में 593 और मई में 467 चालान किए गए। जून में कार्रवाई के मामले घटे, लेकिन जुलाई में फिर बढ़कर 486 हो गए। अगस्त में पुलिस ने 369 चालान किए।

नशे की हालत में वाहन चलाने से चालक की निर्णय लेने और प्रतिक्रिया देने की क्षमता प्रभावित होती है। ऐसे में अचानक सामने आने वाले वाहन या राहगीर को देखकर समय पर ब्रेक लगाना मुश्किल हो सकता है। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

यातायात थाना प्रभारी अनोज कुमार ने बताया कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमित रूप से जांच और कार्रवाई की जा रही है। वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X