रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर

Hamirpur News:खनिज परिवहन में मनमानी पर होगी कार्रवाई – Action Will Be Taken Against Arbitrary Practices In Mineral Transportation

November 15, 2026


हमीरपुर। खनिजों के अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए खनन विभाग सख्ती करेगा। शनिवार को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव डॉ. उज्ज्वल कुमार ने उपखनिज परिवहन करने वाले वाहनों का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने खान अधिकारी विकास परमार को प्रत्येक वाहन के पास वैध परिवहन प्रपत्र सुनिश्चित कराने और निर्धारित लोडिंग मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। निदेशक ने स्पष्ट किया कि अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि खनिज परिवहन करने वाले प्रत्येक वाहन के प्रपत्रों की जांच की जाए और निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रदेश की अन्य राज्यों से लगने वाली सीमाओं पर जिला टास्क फोर्स के माध्यम से सघन निगरानी करने और आईएसटीपी (इंटर स्टेट ट्रांजिट पास) की अनिवार्यता सुनिश्चित कराने को कहा।

निदेशक ने अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कठोर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X