रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राष्ट्र और समाज की जरूरत पर हर युग में आगे आया प्रबुद्ध वर्ग :मनोज पांडेय – The Intelligentsia Has Stepped Forward In Every Era Whenever The Nation And Society Have Been In Need: Manoj Pandey
प्रतापगढ़

राष्ट्र और समाज की जरूरत पर हर युग में आगे आया प्रबुद्ध वर्ग :मनोज पांडेय – The Intelligentsia Has Stepped Forward In Every Era Whenever The Nation And Society Have Been In Need: Manoj Pandey

November 15, 2026


The intelligentsia has stepped forward in every era whenever the nation and society have been in need: Manoj Pandey

रानीगंज में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय को गदा भेंट करते भाजपा के पद

स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने प्रबुद्ध समाज के महत्व एवं समाज में उनकी भूमिका की सराहना की।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के काल में देश को स्वतंत्रता के लिए प्रबुद्ध समाज ने आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया। जब-जब राष्ट्र और समाज को आवश्यकता पड़ी, तब-तब प्रबुद्ध वर्ग ने अपनी वैचारिक शक्ति, ज्ञान और सामर्थ्य से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने धर्म सम्राट स्वामी करपात्री महाराज का भी जिक्र किया। कहा कि राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए प्रत्येक युग में प्रबुद्ध समाज के लोग आगे आए हैं। हर युग की अपनी चुनौतियां रही हैं। उन चुनौतियों का सामना करने में प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है।

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि ने ब्राह्मण बटुकों को सम्मानित किया। संयोजक योगेश मिश्र योगी ने मुख्य अतिथि को गदा भेंट किया। इस मौके पर पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, पूर्व विधायक धीरज ओझा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, अनिल त्रिपाठी, मुकेश शुक्ला, संजय मिश्रा मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक उपाध्याय ने किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X