रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
150 टन कचरा निकाल चमकाई थी गंगा, कुछ ही दिनों में फिर गंदगी फैलाने लगे लोग, अब 10 हजार जुर्माने की उठी मांग!
वायरल

150 टन कचरा निकाल चमकाई थी गंगा, कुछ ही दिनों में फिर गंदगी फैलाने लगे लोग, अब 10 हजार जुर्माने की उठी मांग!

November 15, 2026


Last Updated:

हरिद्वार में 18 दिनों तक चले सफाई अभियान में गंगा से करीब 150 टन कचरा निकाला गया था. सफाई के बाद पानी इतना साफ हो गया था कि कंकड़-पत्थर तक दिखाई देने लगे थे. लेकिन कुछ ही दिनों में फिर गंदगी नजर आने लगी, जिसके बाद लोगों ने कचरा फेंकने वालों पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाने की मांग की है.

150 टन कचरा निकाल चमकाई थी गंगा, कुछ ही दिनों में फिर गंदगी फैलाने लगे लोगZoom

हरिद्वार में साफ होने के बाद फिर गंदी हुई गंगा(फोटो:Instagram-@lens.on.road/@chanki_rahi)

गंगा नदी का नाम आते ही मन में आस्था और पवित्रता का ख्याल आता है. हर दिन हजारों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचकर गंगा में स्नान करते हैं और पूजा-पाठ करते हैं. लेकिन इसी नदी में जब प्लास्टिक, पॉलीथिन और पुराने कपड़े तैरते दिखाई देते हैं, तो सवाल उठना लाजिमी है. कुछ दिन पहले हरिद्वार में गंगा की सफाई के लिए ऐसा अभियान चलाया गया था, जिसने लोगों को हैरान कर दिया था. लगातार 18 दिनों तक चले इस अभियान में करीब 150 टन कचरा निकाला गया. सफाई के बाद गंगा का पानी इतना साफ नजर आने लगा कि उसके अंदर पड़े कंकड़-पत्थर तक दिखाई देने लगे. पानी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए. कई लोगों को तो यकीन ही नहीं हुआ कि यह वही गंगा है. कुछ यूजर्स ने इन तस्वीरों को AI से बनाई गई तस्वीरें तक बता दिया था. लेकिन अब एक बार फिर नदी में गंदगी नजर आने लगी है. इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स नाराजगी जता रहे हैं और कचरा फेंकने वालों पर भारी जुर्माना लगाने की मांग कर रहे हैं.

View this post on Instagram

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X