रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
UPSC की तैयारी में कितने पेन घिस देते हैं अभ्यर्थी? शख्स ने दिखाई सालों की मेहनत, 1000 पेन यूज करने का किया दावा!
वायरल

UPSC की तैयारी में कितने पेन घिस देते हैं अभ्यर्थी? शख्स ने दिखाई सालों की मेहनत, 1000 पेन यूज करने का किया दावा!

November 15, 2026


Last Updated:

UPSC की तैयारी में सालों तक लगातार लिखने वाले आनंद मोहन ने अपने इस्तेमाल किए हुए पेन का बड़ा कलेक्शन दिखाया है. उनका दावा है कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने करीब 1000 पेन इस्तेमाल किए हैं. वायरल वीडियो में उन्होंने यह भी बताया कि अब तक वह 800 से 900 फुल लेंथ पेपर लिख चुके हैं. उनकी मेहनत का यह अनोखा अंदाज देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं और वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

UPSC की तैयारी में कितने पेन घिस देते हैं अभ्यर्थी? शख्स ने दिखाई सालों की....Zoom

UPSC की तैयारी में कितने पेन घिस देते हैं अभ्यर्थी(फोटो: Instagram-@anand.mohan001)

UPSC की तैयारी करना कोई आसान काम नहीं है. इस परीक्षा को पास करने के लिए अभ्यर्थी सालों तक दिन-रात मेहनत करते हैं. कोई घंटों किताबों में डूबा रहता है, तो कोई बार-बार लिखकर अपने जवाब बेहतर बनाने की कोशिश करता है. आपने अक्सर UPSC अभ्यर्थियों की पढ़ाई, उनके टाइम टेबल और स्ट्रेटजी के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या कभी सोचा है कि एक अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारी में कितने पेन खत्म कर देता होगा? सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो इन दिनों इसी वजह से चर्चा में है. उसने अपने स्टडी रूम में इस्तेमाल किए हुए इतने सारे पेन दिखाए कि लोग भी हैरान रह गए.

दरअसल, आनंद मोहन नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वह अपने स्टडी रूम में नजर आ रहे हैं. कमरे में किताबों के साथ-साथ पेन का भी अच्छा-खासा कलेक्शन दिखाई देता है. आनंद ने इन पेन को एक डिब्बे में जमा करके रखा हुआ है. जब उन्होंने अपना यह कलेक्शन दिखाया तो लोगों की नजरें भी वहीं टिक गईं.
आनंद बताते हैं कि इस डिब्बे में करीब 500 पेन हैं, लेकिन उन्होंने अब तक इससे लगभग दोगुने पेन इस्तेमाल कर लिए हैं. यानी उनकी तैयारी के दौरान लिखने में कितने पेन खर्च हुए होंगे, इसका अंदाजा लगाना भी आसान नहीं है. हालांकि, उन्होंने सभी पेन की गिनती नहीं की है, लेकिन अपने अनुभव से यह जरूर बताया कि उनकी तैयारी में इनकी कितनी खपत हुई है.

900 फुल लेंथ पेपर लिखने का बताया हिसाब
वीडियो में आनंद ने पेन के इस्तेमाल को लेकर एक दिलचस्प गणित भी समझाया. वह बताते हैं कि कुछ लोग उन्हें राइटोमीटर इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं. इस पर वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि जब वह पांच लिंक ग्लीजर इस्तेमाल करेंगे, तब जाकर राइटोमीटर हिलेगा. इसके बाद आनंद बताते हैं कि एक पेन से करीब 50 पन्नों वाला फुल लेंथ पेपर लगभग डेढ़ बार लिखा जा सकता है. यानी एक पेन खत्म होने तक करीब 75 पन्नों की लिखाई हो जाती है. अब अगर उनके पास मौजूद पेन की संख्या और उनके इस्तेमाल का हिसाब लगाया जाए, तो वह कम से कम 800 से 900 फुल लेंथ पेपर लिख चुके हैं. यह आंकड़ा सुनकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी में लगातार लिखने का कितना महत्व होता है. यहां सिर्फ किताबें पढ़ना ही काफी नहीं होता, बल्कि अपने विचारों को सही तरीके से जवाब के रूप में लिखने की प्रैक्टिस भी करनी पड़ती है.

View this post on Instagram

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X