रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

Mohali News:एससी विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप के आवेदनों का सत्यापन 30 नवंबर तक – Thieves Broke A Digital Lock And Made Off With Cash And Valuables Worth Lakhs

November 15, 2026


15 दिसंबर तक पूरा होगा जिला और राज्य स्तर पर सत्यापन

मोहाली। एससी विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का लाभ देने के लिए आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत पंजाब में योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित थी। अब शिक्षण संस्थानों को प्राप्त और अधूरे आवेदनों का सत्यापन 30 नवंबर तक पूरा करना होगा। वहीं जिला, राज्य और मंत्रालय स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर तय की गई है।

योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हुई थी। अब संस्थानों को विद्यार्थियों के दस्तावेजों और जानकारियों की जांच करनी होगी। इसके बाद डीएनओ, एसएनओ और एमएनओ स्तर पर आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा।

फेज-3बी1 स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस के प्रिंसिपल संजीव कंबोज ने कहा कि छात्रवृत्ति का लाभ सही विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए सत्यापन समय पर होना जरूरी है। विद्यार्थियों को भी अपने आवेदन की स्थिति जांचते रहना चाहिए, ताकि किसी कमी को समय रहते दूर किया जा सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X