Almora News:हाफ मैराथन में नरेश ने 50 प्लस आयु वर्ग में मारी बाजी – Naresh Emerged Victorious In The 50 Age Category At The Half Marathon
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश लेकर ग्वालदम में आयोजित युवान हाफ मैराथन 2.0 में रानीखेत के धावक नरेश डोबरियाल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
