रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mirzapur News:प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर से 500 ग्राम का चांदी का मुकुट चोरी – 500 Grams Silver Crown Stolen From Ancient Hanumangarhi Temple
मिर्ज़ापुर

Mirzapur News:प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर से 500 ग्राम का चांदी का मुकुट चोरी – 500 Grams Silver Crown Stolen From Ancient Hanumangarhi Temple

November 15, 2026


500 grams silver crown stolen from ancient Hanumangarhi temple

चहनियां के नादी में हनुमान मंदिर से चोरी मुकुट। स्रोत:-जागरूक पाठक

चहनिया। बलुआ के नादी गांव स्थित प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर से शनिवार रात चोरों ने हनुमानजी का करीब 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट चुरा लिया। रविवार सुबह जानकारी होने पर इलाके के लोगों में नाराजगी फैल गई। पुजारी नंदलाल पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।

मंदिर के पुजारी नंदलाल पांडेय ने बताया कि वह रोज की तरह रविवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे थे। गर्भगृह का दरवाजा खोलकर देखा तो हनुमानजी के शीश से चांदी का मुकुट गायब था। मुकुट नदारद देख होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल मंदिर समिति के सदस्यों और ग्रामीणों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही डायल 112 और बलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मंदिर परिसर का मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी। मंदिर परिसर और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से घटना का जल्द खुलासा करने और चोरी गए मुकुट की बरामदगी के साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X