रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जौनपुर

Jaunpur News:आज से शुरू होगी जनगणना-2027 की स्व-गणना, 30 तक मिलेगा मौका – Self-census For Census-2027 Will Start From Today, You’ll Have A Chance Until The 30th

November 15, 2026


जौनपुर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत स्व-गणना कार्यक्रम 16 नवंबर से शुरू होगा। इसके लिए 30 नवंबर तक की समयसीमा निर्धारित की गई है। इस दौरान जनपद के निवासी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से खुद अपने परिवार की गणना कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे।

जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा ने बताया कि स्व-गणना के लिए se.census.gov.in पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। यहां जनगणना से संबंधित 40 सवालों के जवाब भरने के बाद एसई आईडी प्राप्त होगी। इसे सुरक्षित रखना होगा। जब प्रगणक घर पहुंचेंगे तो उन्हें यह आईडी दिखाकर गणना की प्रक्रिया पूरी करानी होगी। उन्होंने जनपदवासियों से राष्ट्रीय कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने में सहयोग की अपील की है। बताया कि जनगणना से देश की जनसंख्या, सामाजिक संरचना और विकास संबंधी आवश्यकताओं के आंकड़े जुटाए जाते हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर भविष्य की नीतियों, कल्याणकारी कार्यक्रमों और विकास योजनाओं का निर्धारण किया जाता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X