सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कार से कुचलने ही वाली थी नन्ही बिल्ली, बाइक वाले ने तुरंत रुकवाई ट्रैफिक, फिर किया ऐसा काम जीत लिया सबका दिल!
वायरल

कार से कुचलने ही वाली थी नन्ही बिल्ली, बाइक वाले ने तुरंत रुकवाई ट्रैफिक, फिर किया ऐसा काम जीत लिया सबका दिल!

November 16, 2026


Last Updated:

एक युवक ने सड़क पर कार के नीचे आने से पहले एक नन्ही बिल्ली की जान बचा ली., बाइक रोककर ट्रैफिक रुकवाया और बिल्ली को अपने कुर्ते की जेब में सुरक्षित रख लिया. बाद में उसे दूध भी पिलाया, युवक की इस दरियादिली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कार से कुचलने ही वाली थी नन्ही बिल्ली, बाइक वाले ने तुरंत रुकवाई ट्रैफिक...Zoom

बाइक सवार ने सड़क पर बचाई नन्ही बिल्ली की जान(फोटो: Instagram- @radwan_unfiltered)

सड़क पर चलते हुए अक्सर हमारी नजर आसपास की गाड़ियों और रास्ते पर रहती है. लेकिन इसी भागदौड़ के बीच कई बार ऐसे बेजुबान जानवर भी नजर आ जाते हैं, जिन्हें मदद की जरूरत होती है. ज्यादातर लोग उन्हें देखकर आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो अपनी परवाह किए बिना उनकी मदद के लिए आगे आ जाते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो चर्चा में है, जिसमें एक बाइक सवार ने सड़क पर दौड़ रही छोटी सी बिल्ली की जान बचाने के लिए तुरंत ट्रैफिक रुकवा दिया. बिल्ली एक कार के पहिए के नीचे आने ही वाली थी, लेकिन युवक की फुर्ती ने उसे सुरक्षित बचा लिया. इसके बाद उसने बिल्ली के साथ जो किया, उसे देखकर लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

दरअसल, यह वीडियो बांग्लादेश के रदवान नाम के युवक का है, जिसे इंस्टाग्राम पर @radwan_unfiltered हैंडल से शेयर किया गया है. उनका अकाउंट ‘Radwan Unfiltered’ नाम से है. वीडियो में रदवान बाइक चलाते हुए नजर आते हैं. वह अपनी बाइक से आगे बढ़ रहे होते हैं, तभी उनकी नजर सड़क पर भागती हुई एक छोटी सी बिल्ली पर पड़ती है. उसी दौरान वहां से एक कार भी गुजर रही होती है. बिल्ली जिस तरह से सड़क पार कर रही थी, उसे देखकर लग रहा था कि वह किसी भी पल कार की चपेट में आ सकती है. कार उसके बेहद करीब पहुंच चुकी थी. ऐसे में जरा सी चूक बिल्ली के लिए भारी पड़ सकती थी.

बाइक सवार ने हाथ दिखाकर रुकवा दी कार, बचाई बिल्ली की जान
बिल्ली को खतरे में देखकर रदवान ने बिल्कुल भी देर नहीं की. उन्होंने तुरंत पीछे मुड़कर कार की तरफ हाथ दिखाया और उसे रुकने का इशारा किया. उनकी कोशिश कामयाब रही और कार वहीं रुक गई. इसके बाद रदवान ने फौरन बिल्ली को सड़क से उठाकर सुरक्षित कर लिया. वीडियो में यह पूरा पल कैद हुआ है. जिस तरह से बिल्ली कार के पहिए के करीब पहुंच चुकी थी, उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर युवक कुछ पल की भी देरी कर देता तो बड़ा हादसा हो सकता था. रदवान की इस फुर्ती ने एक बेजुबान की जान बचा ली.

View this post on Instagram

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X