साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओम- चैप्टर 1: उधिरम- द ब्लड वुड’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह दिग्गज अभिनेता ममूटी और साई पल्लवी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान धनुष ने ममूटी के साथ अपने पुराने अनुभव को याद किया।
उन्होंने बताया कि एक समय पर उन्हें ममूटी का व्यवहार रूखा लगा था, लेकिन अब उनके साथ वक्त बिताने के बाद उनकी सोच पूरी तरह बदल गई है। धनुष ने ममूटी को बेहद प्यारा, विनम्र और जमीन से जुड़ा इंसान बताया। साथ ही उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की भी जमकर तारीफ की।