सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हूतियों ने सऊदी पर किया हमला:एयरपोर्ट और वित्तीय केंद्र पर मिसाइलें दागने का दावा, क्या फिर बढ़ेगा तनाव? – Houthis Claim Missile Strikes On Riyadh Airport And Financial Centre
दुनिया

हूतियों ने सऊदी पर किया हमला:एयरपोर्ट और वित्तीय केंद्र पर मिसाइलें दागने का दावा, क्या फिर बढ़ेगा तनाव? – Houthis Claim Missile Strikes On Riyadh Airport And Financial Centre

November 16, 2026


houthis claim missile strikes on riyadh airport and financial centre

यमन में हूतियों का बड़ा हमला
– फोटो : @IANS

विस्तार

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और एक वित्तीय केंद्र को निशाना बनाया है। संगठन के मुताबिक, रविवार को दो बैलिस्टिक मिसाइलों से ये हमले किए गए। हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने टेलीग्राम पर बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि दोनों ठिकानों पर हमला सफल रहा और उनके लक्ष्य हासिल हो गए। हालांकि, सऊदी अरब की ओर से इस दावे पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

खबर अपडेट की जा रही है….

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X