सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रायबरेली

Raebareli News:सीएम के समर्थन में नारा लगाने पर बुजुर्ग को पेड़ से बांधकर पीटा – Elderly Man Tied To A Tree And Beaten For Raising Slogans In Support Of The Cm

November 16, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

Updated Mon, 16 Nov 2026 12:42 AM IST

Elderly man tied to a tree and beaten for raising slogans in support of the CM

घुरवारा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में नारा लगाने पर 60 वर्षीय बुजुर्ग की पेड़ से बांधकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना में बुजुर्ग घायल हो गए। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें मुक्त कराया। डलमऊ के पूरे बाबा मजरे रायपुर टप्पा हवेली निवासी केशवलाल का आरोप है कि गांव का लवकुश उनसे रंजिश रखता था। 13 नवंबर की रात आठ बजे आरोपी ने घर के पास उन्हें रस्सी से पेड़ में बांधकर डंडे से पीटा। पीड़ित ने पुलिस पर तहरीर बदलवाने का भी आरोप लगाया है। सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मारपीट और धमकी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X