सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अमरोहा

Amroha News:कल से शुरू होंगी परिषदीय स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं – Half-yearly Examinations For Council Schools Will Begin Tomorrow

November 16, 2026


अमरोहा। जिले के 1266 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के करीब सवा लाख विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। 17 से 21 नवंबर तक पांच दिनों में दो पालियों में परीक्षाएं कराई जाएंगी।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार विद्यालय स्तर पर परीक्षा कराने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापकों को सौंपी गई है। विकासखंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी और जिला स्तर पर बीएसए निगरानी करेंगे।

कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो और तीन में लिखित व मौखिक परीक्षा का अधिभार 50-50 प्रतिशत, कक्षा चार और पांच में लिखित का 70 और मौखिक का 30 प्रतिशत रहेगा। कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा पूरी तरह लिखित होगी। सभी कक्षाओं की परीक्षा 50 अंकों की होगी। प्रश्नपत्रों में बहुविकल्पीय, अति लघु, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल रहेंगे।

बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन और परिणाम भी निर्धारित समय में तैयार कराया जाएगा। लापरवाही पर संबंधित की जवाबदेही तय होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X