रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अमरोहा

Amroha News:मुख्यमंत्री के सामने रखा तिगरी मेले की तैयारियों का ब्योरा – Details Of Preparations For The Tigri Mela Presented Before The Chief Minister

November 15, 2026


अमरोहा। गढ़ गंगा मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अमरोहा के अधिकारियों ने तिगरी गंगा मेले की तैयारियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से घाटों, पीपे के पुल, यातायात, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने मुख्यमंत्री को भगवान शिव की मूर्ति भेंट की।

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गढ़ गंगा मेले का निरीक्षण करने के साथ अमरोहा और हापुड़ के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए घाटों का निर्माण एवं विकास कराया जा रहा है। गंगा पर पीपे का पुल बनाया जा रहा है। इसके अलावा पार्किंग, यातायात नियंत्रण, प्रकाश, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जा रही है।

डीएम ने सेक्टर और जोनवार तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के दायित्वों तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के इंतजामों की भी जानकारी दी। तिगरी गंगा मेले का आयोजन 15 से 25 नवंबर तक होगा। 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान है। करीब 40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X