भोपाल में आज:मंत्रालय में हिंदी ग्रंथ अकादमी की बैठक, छठ महापर्व का समापन;भोपाल मास्टर प्लान में आज से सुनवाई – Bhopal Today: Hindi Academy Meeting At Mantralaya, Chhath Festival Concludes; Crowds To Visit Utsav Fair
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई सोमवार से लालघाटी स्थित हुजूर तहसील कार्यालय में शुरू होगी। पहले दिन अरेरा कॉलोनी के 1,637 लोगों को बुलाया गया है। इनकी सुनवाई सुबह 11 से शाम 6 बजे तक होगी। वहीं, व्यापारियों की सुनवाई दोपहर एक से शाम छह बजे तक होगी। सुनवाई की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। टीएंडसीपी को मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 25 सितंबर से 25 अक्टूबर तक कुल 14,300 आवेदन मिले थे। छंटनी के बाद 10,645 दावे-आपत्तियां और सुझाव सुनवाई के लिए रखे गए हैं। एक जैसी आपत्तियों को समूह में सुना जाएगा। फिलहाल सुनवाई ऑफलाइन होगी। ऑनलाइन सुनवाई की मांग करने वालों के लिए अलग तारीख तय की जाएगी।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: दो मुख्य सचिवों को एक्सटेंशन दे चुकी मोहन सरकार, क्या अशोक बर्णवाल को भी मिलेगा सेवा विस्तार?
मंत्रालय में हिंदी ग्रंथ अकादमी की बैठक
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार की अध्यक्षता में सोमवार को मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के प्रबंध मंडल की बैठक होगी। इसमें अकादमी के सुदृढ़ीकरण, शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
ये भी पढ़ें- छठ महापर्व: सीएम यादव ने प्रेमपुरा घाट पर अर्पित किया संध्या अर्घ्य, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि
घाटों पर उगते सूर्य को देंगे अर्घ्य
छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन सोमवार सुबह श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। शीतलदास की बगिया सहित शहर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: दो मुख्य सचिवों को एक्सटेंशन दे चुकी मोहन सरकार, क्या अशोक बर्णवाल को भी मिलेगा सेवा विस्तार?
उत्सव मेले में खरीदारी और मनोरंजन
टीटी नगर दशहरा मैदान में आयोजित भोपाल उत्सव मेले में सोमवार शाम भी लोगों की चहल-पहल रहेगी। मेले में झूले, खानपान और खरीदारी के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
ये भी पढ़ें- एमपी: शहडोल को 342 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम, आज ब्यौहारी में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
तहजीब-ए-भोपाल प्रदर्शनी का अंतिम दिन
मानस भवन, श्यामला हिल्स में आयोजित तहजीब-ए-भोपाल प्रदर्शनी का सोमवार को अंतिम दिन है। यहां लाइफस्टाइल और खानपान से जुड़े स्टॉल के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण रहेंगी।
ये भी पढ़ें- ओंकारेश्वर में टला हादसा: नर्मदा में दो नावों की टक्कर, नाव में भरने लगा पानी तो बिहार के लोगों में मची घबराहट
होटल प्राइड में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
कोलार रोड स्थित होटल प्राइड में एशियन पॉलिमर एसोसिएशन का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू होगा। 16 से 18 नवंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में पॉलिमर तकनीक, नैनो मटेरियल और टिकाऊ सामग्री से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।
