सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रूस जाने का सपना छोड़ 3000 KM दूर गांव में बसा शख्स, प्रकृति को क्लासरूम बनाकर अब संवार रहे बच्चों का भविष्य
वायरल

रूस जाने का सपना छोड़ 3000 KM दूर गांव में बसा शख्स, प्रकृति को क्लासरूम बनाकर अब संवार रहे बच्चों का भविष्य

November 16, 2026


Last Updated:

केरल के 29 वर्षीय अश्कर ने शहरों की सुविधाएं छोड़ अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती कारो गांव को अपनी कर्मभूमि बना लिया. वह पिछले दो साल से यहां बच्चों को पढ़ा रहे हैं. इंटरनेट और बिजली की कमी के बीच उन्होंने प्रकृति को ही क्लासरूम बना दिया और रूस जाने का सपना भी छोड़ दिया.

न बड़े स्कूल की चाह, न चकाचौंध,गांव में बच्चों को पढ़ा रहे शख्स की कहानी वायरलZoom

Viral Post : कहते हैं कि जिंदगी में असली खुशी सिर्फ अच्छी नौकरी, मोटी सैलरी और शहरों की सुविधाओं में नहीं होती, बल्कि दूसरों के जीवन में बदलाव लाने से भी मिलती है. केरल के मलप्पुरम जिले के रहने वाले 29 वर्षीय अश्कर ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. जहां आज के युवा बेहतर करियर और सुविधाओं की तलाश में बड़े शहरों का रुख करते हैं, वहीं अश्कर अपना घर छोड़कर करीब 3 हजार किलोमीटर दूर अरुणाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव में बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं. भारत-चीन सीमा के पास स्थित शि-योमी जिले के कारो गांव में उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहे हैं.

पढ़ाई पूरी करने के बाद चुनी अलग राह

अश्कर ने पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी से एमए किया और फिर पुडुचेरी से बीएड की डिग्री हासिल की. इसके बाद वह मेघालय की नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी शिलॉन्ग में एमएड की पढ़ाई करने पहुंचे. यहां रहने के दौरान उन्हें पूर्वोत्तर भारत के लोगों और उनकी जीवनशैली को करीब से जानने का मौका मिला. इसी अनुभव ने उनके भीतर दूरदराज के इलाकों में शिक्षा पहुंचाने की इच्छा पैदा की. उन्होंने फैसला किया कि वह ऐसे बच्चों को पढ़ाएंगे, जिन्हें अच्छे शिक्षकों और संसाधनों की सबसे ज्यादा जरूरत है.

पुंछ से शुरू हुआ सफर, कारो गांव बना ठिकाना

एमएड पूरा करने के बाद अश्कर ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में लगभग डेढ़ साल तक बच्चों को पढ़ाया. इसी दौरान उन्हें सनबर्ड ट्रस्ट नाम के एनजीओ के बारे में जानकारी मिली. संस्था के प्रयासों से प्रभावित होकर उन्होंने अरुणाचल प्रदेश जाने का निर्णय लिया. पिछले दो साल से अश्कर कारो गांव के नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय स्कूल में शिक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. यह स्कूल 1975 में शुरू हुआ था. पहले यहां 40 से भी कम बच्चे पढ़ते थे, लेकिन अब विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 102 हो चुकी है. स्कूल में पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई होती है.

View this post on Instagram

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X