सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
श्रीनगर

शिकायतों की जांच होगी, कार्रवाई की जाएगी :राथर – Srinagar, Police Public Meet, Ssp Rathar, Pulwama

November 16, 2026


पुलवामा। जन कल्याण और सुलभ पुलिसिंग की प्रतिबद्धता दोहराते हुए अंवतिपोरा पुलिस ने रविवार को पुलिस-पब्लिक मीट का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसपी इरशाद एच. राथर ने की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि सभी वास्तविक शिकायतों की जांच की जाएगी। प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों, युवाओं, नंबरदारों, चौकीदारों और पूर्व पंचायत सदस्यों, प्रतिनिधियों आदि ने भाग लिया। सीधे संवाद के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया जिससे लोगों को अपनी शिकायतों को उजागर करने, सुझाव साझा करने और सार्वजनिक सुरक्षा, सामाजिक कल्याण, कानून व्यवस्था और स्थानीय समुदाय को प्रभावित करने वाले अन्य मामलों से संबंधित मुद्दों को उठाने में मदद मिली।

एसएसपी ने लोगों की ओर से उठाए गए मुद्दों पर विस्तृत फीडबैक लिया। उन्होंने कहा, अन्य विभागों के हस्तक्षेप की आवश्यकता वाले मुद्दों को भी उचित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ उठाया जाएगा। एसएसपी ने कहा, पुलिस की भूमिका कानून व्यवस्था बनाए रखने से आगे बढ़कर लोगों की सेवा करना, उनके अधिकारों की रक्षा करना, उनके जीवन और संपत्ति की रक्षा करना और समाज के समग्र कल्याण में योगदान देना है। कार्यक्रम में एसडीपीओ त्राल, एसएचओ पुलिस स्टेशन त्राल भी माैजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X