21.8 KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग! लॉन्ग ड्राइव के लिए बेस्ट हैं ये डीज़ल SUV; कीमत मात्र ₹8,56,999 से शुरू
लॉन्ग ड्राइव के लिए बेस्ट हैं ये डीज़ल SUV; कीमत मात्र ₹8,56,999 से शुरू
Last Updated:
लंबी दूरी का सफर करना पसंद है और इसके लिए एक दमदार डीजल SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? भारतीय बाजार में Mahindra Bolero से लेकर Hyundai Creta, Tata Harrier और Kia Seltos तक कई शानदार विकल्प मौजूद हैं. इनमें आपको दमदार इंजन, शानदार माइलेज, आरामदायक केबिन और एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. जानिए इन 4 डीजल SUVs की कीमत, माइलेज और खूबियां, जो आपके अगले लॉन्ग ड्राइव सफर को बना सकती हैं आसान और आरामदायक.
Mahindra Bolero: इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹8,56,999 से शुरू होती है. बोलेरो का बॉक्सी और रफ-एंड-टफ डिजाइन खराब रास्तों व लंबी दूरी के सफर के लिए बेहद भरोसेमंद है. इसके केबिन में 7 लोगों के बैठने की जगह, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ ऑडियो सिस्टम और मैनुअल एसी जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं.
सेफ्टी के लिहाज से इस एसयूवी में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं. इसमें 1.5 लीटर का 3-सिलेंडर mHawk75 डीजल इंजन लगा है, जो 74.96 bhp की पावर और 210 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स वाली ये गाड़ी 16 kmpl तक का माइलेज देती है.
Hyundai Creta: इसके डीजल वेरिएंट्स की कीमत ₹12.61 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल तक ₹20.46 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. क्रेटा का शार्प एलईडी लाइटिंग वाला मॉडर्न डिजाइन और प्रीमियम डुअल-टोन इंटीरियर इसे लॉन्ग ड्राइव के लिए शानदार बनाते हैं. इसमें 10.25-इंच की डुअल स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और बोस साउंड सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सेफ्टी के लिए क्रेटा में 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और लेवल-2 ADAS तकनीक शामिल है. इसमें 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर U2 CRDi डीजल इंजन है, जो 114 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क पैदा करता है. मैनुअल और ऑटोमैटिक विकल्पों के साथ ये एसयूवी 19.1 से 21.8 kmpl तक का माइलेज देती है.
Tata Harrier: इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹15.49 लाख से शुरू होकर ₹26.44 लाख तक जाती है. मस्कुलर और बोल्ड रोड प्रेजेंस हाईवे पर अलग पहचान बनाता है. इंटीरियर में सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, 12.3-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और जेबीएल का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसे लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं.
सेफ्टी के मामले में हैरियर को 5-स्टार रेटिंग प्राप्त है और इसमें 7 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम के साथ लेवल-2 ADAS फीचर्स मिलते हैं. इसे पावर देने के लिए 2.0-लीटर का Kryotec टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 168 bhp की ताकत और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये एसयूवी लगभग 14.6 से 16.8 kmpl तक का माइलेज देती है.
Kia Seltos: इसके डीजल वेरिएंट्स की कीमत ₹12.40 लाख से ₹20.37 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है. टाइगर नोज ग्रिल और स्पोर्टी एयरोडायनामिक डिजाइन इसे युवा और आकर्षक लुक देते हैं. केबिन के अंदर लेदरेट सीट्स, 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल-जोन एसी, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स लॉन्ग ट्रिप्स को बेहद आरामदायक बनाती हैं.
पैसेंजर सेफ्टी के लिए सेल्टोस में 6 एयरबैग्स, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर और लेवल-2 ADAS सूट जैसे फीचर्स मौजूद हैं. इसमें 1.5-लीटर का CRDi VGT डीजल इंजन मिलता है, जो 114.4 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है. 6-स्पीड मैनुअल, iMT और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ये 19.1 से 20.7 kmpl का माइलेज निकालती है.
