सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
फतेहाबाद में फटा फ्रिज का कंप्रेसर:पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; देर रात हुआ हादसा – Refrigerator Compressor Explodes In Fatehabad
फतेहाबाद

फतेहाबाद में फटा फ्रिज का कंप्रेसर:पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; देर रात हुआ हादसा – Refrigerator Compressor Explodes In Fatehabad

November 16, 2026


Refrigerator compressor explodes in Fatehabad

फ्रिज का कंप्रेसर फटने से बुजुर्ग की मौत
– फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद शहर की नहर कॉलोनी में रविवार रात फ्रिज का कंप्रेसर फटने से हुए हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई। मृतक की पहचान गुरदेव के रूप में हुई है, जबकि घायल पत्नी उषा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

शॉर्ट सर्किट से घटना की आशंका

हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गुरदेव और उनकी पत्नी उषा नहर कॉलोनी स्थित मकान में अकेले रहते थे। रविवार रात घर में अचानक फ्रिज का कंप्रेसर फट गया। इसके बाद मकान में धुआं भर गया। घर बंद होने के कारण धुआं बाहर नहीं निकल पाया। आसपास के लोगों को जब घटना का पता चला तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसके बाद पड़ोसियों ने मकान का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दोनों को बाहर निकाला। हादसे में गुरदेव की हालत गंभीर थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी पत्नी उषा घायल हो गईं। घटना के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। हादसे से क्षेत्र के लोगों में शोक का माहौल है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X