सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सोनीपत

Sonipat News:पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी, दो संदिग्ध दिखाई दिए, जांच का बढ़ाया दायरा – Police Examined Cctv Footage, Spotted Two Suspects, And Expanded The Scope Of The Investigation

November 16, 2026


– नामजद हत्यारोपी रामपाल अंडरग्राउंड, गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस दे रही दबिश

– प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल उर्फ नान्हा पहलवान हत्याकांड का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

गोहाना। रोहतक रोड पर प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल उर्फ नान्हा पहलवान की गोलियों से भूनकर हत्या के आरोपियों को धरपकड़ में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले हैं, जिनमें दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं। घटना के बाद नामजद हत्यारोपी रामपाल अंडरग्राउंड है और उसका पता लगाने व हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की आठ टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रहीं हैं।

गांव गुमड़ हॉल आदर्श नगर गोहाना निवासी बिजेंद्र पहल उर्फ नन्हा (42) की रोहतक रोड पर शिवम प्रॉपर्टी एडवाइजर कार्यालय के बाहर शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे चादर ओढ़कर आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मौत के घाट उतार दिया था। कार्यालय व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को वारदात के समय दो संदिग्ध दिए दिए हैं। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि हमलावर एक थे या इससे अधिक। पुलिस ने सिटी थाना में मृतक प्रॉपर्टी डीलर के पिता साहब सिंह की शिकायत पर बरोदा गांव निवासी रामपाल फरार चल रहा है। आरोपी नामजद सहित हत्यारों की धरपकड़ के लिए पुलिस की आठ टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

——–

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की आठ टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपियों की पहचान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

– राजीव सिंह, एसीपी गोहाना

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X