सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रोजगार का मौका:नालागढ़ की कंपनी में 10 पदों पर भर्ती, मशीन ऑपरेटर और वेल्डर के लिए भी मौका; जानें – Nalagarh Recruitment 2026 10 Jobs For Iti And Diploma Holders
मंडी

रोजगार का मौका:नालागढ़ की कंपनी में 10 पदों पर भर्ती, मशीन ऑपरेटर और वेल्डर के लिए भी मौका; जानें – Nalagarh Recruitment 2026 10 Jobs For Iti And Diploma Holders

November 16, 2026


Nalagarh Recruitment 2026 10 Jobs for ITI and Diploma Holders

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : एआई।

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ की कंपनी में नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए रोजगार का अवसर आया है। सोलन जिले के नालागढ़ स्थित मैसर्स साइलक्सा इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड में मशीन ऑपरेटर, वेल्डर, फिटर और क्रॉफ्ट्समैन के कुल 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए मंडी जिले के धर्मपुर और सुंदरनगर में 19 व 20 नवंबर को साक्षात्कार आयोजित होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 14 हजार से 17 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

आईटीआई और डिप्लोमा पास पुरुष कर सकते हैं आवेदन

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि भर्ती के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। उम्मीदवार का संबंधित ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवार का हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना जरूरी है। चयनित युवाओं को नालागढ़ स्थित कंपनी में तैनाती दी जाएगी।

19 और 20 नवंबर को होंगे साक्षात्कार

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, उनकी छायाप्रतियां, पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार पंजीकरण प्रमाणपत्र साथ लेकर निर्धारित स्थान पर सुबह 10:30 बजे पहुंचें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X