सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सतना पुलिस की बड़ी कार्रवाई:4.50 लाख की ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, सरगना महिला फरार – Satna: Brown Sugar Worth 4.5 Lakh Seized, Five Arrested As Woman Suspected To Lead Network Flees
सतना

सतना पुलिस की बड़ी कार्रवाई:4.50 लाख की ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, सरगना महिला फरार – Satna: Brown Sugar Worth 4.5 Lakh Seized, Five Arrested As Woman Suspected To Lead Network Flees

November 16, 2026


Satna: Brown Sugar Worth 4.5 Lakh Seized, Five Arrested as Woman Suspected to Lead Network Flees

अपराध

विस्तार

सतना पुलिस ने हर्षनगर बायपास फ्लाईओवर के पास बंद क्रेशर के समीप छापा मारकर ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 4.50 लाख रुपये कीमत की 117.70 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है। इस कार्रवाई के दौरान तस्करी नेटवर्क को संचालित करने वाली मुख्य आरोपी महिला फरार हो गई, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

नशीले पदार्थ की बरामदगी और जब्ती

थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी के अनुसार पुलिस को उत्तर प्रदेश से सतना में नशीले पदार्थ की खेप लाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने बंद क्रेशर के पास दबिश देकर पांच संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर पीली पन्नी के अंदर से मटमैले रंग के छोटे तथा ठोस टुकड़े मिले, जो जांच में 117.70 ग्राम ब्राउन शुगर निकले। पुलिस ने मौके से चार एंड्रॉइड मोबाइल, एक की-पैड मोबाइल और दो मोटर साइकिल भी जब्त की हैं।

ये भी पढ़ें: इंदौर: प्रशंसक करते रहे 56 दुकान पर इंतजार, दिलजीत ने होटल में खा लिए इंदौरी पोहे

आरोपियों की पहचान और जेल रवानगी

पुलिस की जांच में सामने आया कि फरार महिला उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद से ब्राउन शुगर लाकर बांदा में अपने नेटवर्क के जरिये सप्लाई करवाती थी। उसके बेटे मांग मिलने पर अलग-अलग जगहों पर खेप पहुंचाते थे। रविवार को उत्तर प्रदेश के तीन आरोपी ब्राउन शुगर लेकर आए थे, जिसकी मांग रीवा के दो आरोपियों ने की थी।

गिरफ्तार आरोपियों में अवध किशोर यादव (45 वर्ष) निवासी बिसंडा (बांदा), विकास यादव निवासी कर्वी (चित्रकूट), निशा यादव निवासी बबेरू (बांदा), शिवम बरगाही निवासी गोविंदगढ़ (रीवा) और राहुल दुबे निवासी बैकुंठपुर (रीवा) शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने सभी को जेल भेज दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X