सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पौड़ी गढ़वाल:28 साल की महिला के नौ प्रसव, आठ बच्चों का घर पर जन्म, सरकारी तंत्र को भनक तक नहीं, उठे सवाल – Pauri News 28 Year Old Woman Nine Deliveries Dm Orders Probe Into Health And Child Welfare Monitoring
पौड़ी

पौड़ी गढ़वाल:28 साल की महिला के नौ प्रसव, आठ बच्चों का घर पर जन्म, सरकारी तंत्र को भनक तक नहीं, उठे सवाल – Pauri News 28 Year Old Woman Nine Deliveries Dm Orders Probe Into Health And Child Welfare Monitoring

November 16, 2026


Pauri news 28 Year old woman nine deliveries DM orders probe into health and child welfare monitoring

28 वर्षीय महिला के नौ प्रसव
ग्राफिक

विस्तार

कल्जीखाल ब्लॉक के एक गांव में 28 वर्षीय महिला के नौ प्रसव का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला ने आठ बच्चों को घर पर ही बिना किसी चिकित्सकीय सहायता के जन्म दिए। इस घटना ने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और बाल संरक्षण से जुड़े विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सीएमओ डॉ. मेघना असवाल के अनुसार, बीते अक्तूबर में महिला के नौवें प्रसव की जानकारी मिली थी। पति के विरोध के कारण स्वास्थ्य विभाग को महिला की जांच में परेशानी हुई थी। प्रशासन और पुलिस के सहयोग से महिला का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। नौवां प्रसव उच्च जोखिम होने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती की सलाह दी गई।

लगातार गर्भधारण से महिला में खून और पोषक तत्वों की कमी

हालांकि, 22 अक्तूबर को 108 सेवा से सीएचसी घंडियाल ले जाते समय रास्ते में ही प्रसव हो गया। जच्चा-बच्चा को बाद में अस्पताल में सुरक्षित रखा गया। सीएचसी घंडियाल की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मीनाक्षी वर्मा ने महिला की सेहत पर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि लगातार गर्भधारण से महिला में खून और पोषक तत्वों की कमी तथा हड्डियों की कमजोरी का खतरा है।

ये भी पढे़ं…हरिद्वार: 11 माह की बच्ची से दरिंदगी, बिगड़ी हालत, घर में घुसकर वारदात के बाद फरार हुआ पिता का सहकर्मी

वह मानसिक तनाव से भी गुजर रही है। महिला के पांच बेटे और चार बेटियां हैं, लेकिन टीम को घर पर छह बच्चे मिले थे। आधार कार्ड नहीं होने से उसे जननी सुरक्षा और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ नहीं मिल रहा। बच्चों को भी पोषाहार नहीं मिल रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने संयुक्त टीम को जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य, सरकारी योजनाओं की स्थिति और दो बच्चों के घर पर नहीं होने समेत सभी पहलुओं की जांच कर जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X