सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत – Person Injured In Accident Dies During Treatment

November 16, 2026


बिलासपुर। एक अज्ञात बाइक की टक्कर से घायल हुए बलविन्दर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पत्नी राजविन्दर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 14 अक्तूबर को शाम करीब 6.30 बजे उनके पति बलविन्दर बंगाली कॉलोनी रेलवे क्रॉसिंग के पास पैदल थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बलविन्दर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 26 अक्तूबर को उनकी मृत्यु हो गई। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X