सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bulandshahar News:कार्तिक पूर्णिमा पर 30 बीघा में सजेगा भव्य मेला, पहली बार 17 ब्लॉकों में होगा विभाजन – A Grand Fair Will Be Set Up Across 30 Bighas On Kartik Purnima; For The First Time, It Will Be Divided Into 17 Blocks
बुलंदशहर

Bulandshahar News:कार्तिक पूर्णिमा पर 30 बीघा में सजेगा भव्य मेला, पहली बार 17 ब्लॉकों में होगा विभाजन – A Grand Fair Will Be Set Up Across 30 Bighas On Kartik Purnima; For The First Time, It Will Be Divided Into 17 Blocks

November 16, 2026


A grand fair will be set up across 30 bighas on Kartik Purnima; for the first time, it will be divided into 17 blocks.

अनूपशहर में कार्तिक गंगा पू​र्णिमा मेले की चल रही तैयारियां। संवाद

अनूपशहर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में इस बार श्रद्धालुओं को व्यवस्थाओं का नया स्वरूप देखने को मिलेगा। गंगा पुल के नीचे करीब 30 बीघा क्षेत्र में मेला सजाया जा रहा है। भीड़ नियंत्रण से लेकर श्रद्धालुओं के आवागमन तक के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। पहली बार मेला क्षेत्र को 17 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। वहीं, प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं। नगर पालिका परिषद की ओर से करीब 72 लाख रुपये की लागत से मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

आगामी 24 नवंबर को होने वाले मुख्य स्नान पर्व को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गंगा की रेती में 20 से 25 नवंबर तक पांच दिवसीय मेले का आयोजन होगा। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार मेला क्षेत्र का विस्तार किया गया है। गंगा पुल के नीचे मुख्य स्नान घाट तैयार किया जा रहा है। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए मेला क्षेत्र में चार प्रमुख चौराहे विकसित किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए पराली और मिट्टी डालकर अस्थायी रास्ते भी तैयार किए जा रहे हैं।

स्नान घाट को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रयागराज से विशेष मशीन मंगाई गई है। यह मशीन गंगा की रेती में अधिक रेत वाले स्थानों से रेत उठाकर कम रेत वाले स्थानों पर डाल रही है। इससे घाट के आसपास की जमीन को समतल किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान परेशानी न हो। इसके अलावा पांच लाख रुपये से अधिक की लागत से अस्थायी गंगा पुल का निर्माण भी कराया गया है। स्नान के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना रोकने के लिए गंगा किनारे मजबूत बैरिकेडिंग कराई जा रही है।

—

100 से अधिक सफाई कर्मचारियों की रहेगी तैनाती

मेले में स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए आठ मोबाइल टॉयलेट और 20 अस्थायी शौचालय स्थापित किए गए हैं। पेयजल के लिए गंगा की रेती में दो सबमर्सिबल पंप और आठ अस्थायी नल लगाए गए हैं। मेला क्षेत्र को साफ रखने के लिए रोस्टर के अनुसार 100 से अधिक सफाई कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही शहर और मेला क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। अलीगढ़ तिराहे और गंगा की रेती पर भव्य स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। पालिका प्रशासन का दावा है कि 20 नवंबर से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X