सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुशीनगर

Kushinagar News:सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, प्राथमिकी दर्ज – Person Injured In Road Accident Dies During Treatment; Fir Registered

November 16, 2026


बनकटा बाजार। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत होने के मामले में उसकी पत्नी की तहरीर पर चौराखास पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

चौराखास थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव निवासी राजकिशोर छह नवंबर की रात करीब सात बजे अपनी बाइक से नारायनपुर कोठी बाजार गए थे। बाजार से घर लौटते समय फाजिलनगर- बघौचघाट मार्ग पर उनके गांव के सामने पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे सफेद रंग के टीवीएस स्पोर्ट बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी फाजिलनगर ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और फिर केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया जहां ले जाते समय रास्ते में ही आठ नवंबर को उनकी मौत हो गई। इस संबंध थानाध्यक्ष चौराखास महेंद्र प्रजापति ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर वाहन के नंबर से चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X