सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कन्नौज

Kannauj News:रुपये के विवाद में जहर पिलाने का आरोप, मौत – Allegation Of Administering Poison Over A Monetary Dispute; Death Ensues.allegation Of Administering Poison Over A Monetary Dispute; Death Ensues

November 16, 2026


कन्नौज। रुपये के लेनदेन के विवाद को लेकर गांव के ही युवक पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाकर भाई ने शनिवार को पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। उधर, घटना के बाद से गांव में हड़कंप है और परिजन में कोहराम मचा है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बलारपुर निवासी सचिन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भाई रामजी का गांव के ही युवक के साथ रुपये के लेन-देन का विवाद था। आरोप है कि 10 नवंबर को उसके भाई को पकड़ कर ले गया था। सचिन ने जब खोजबीन की, तो डर के कारण उसने उसे छोड़ दिया। 11 नवंबर की सुबह छह बजे युवक फिर उसके घर पर आया और भाई रामजी को अपने खेत में पानी लगाने के बहाने मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गया। वहां पर जबरदस्ती जहर पिलाकर घर के सामने फेंक कर चला गया।

सचिन ने बताया कि वह तुरंत अपने भाई को लेकर जिला अस्पताल गया। वहां डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि रुपये के विवाद में इस तरह की घटना बेहद दर्दनाक है और आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X