Ayodhya News:पीपा पुल बनकर तैयार, वाहनों की आवाजाही शुरू – Pontoon Bridge Completed
सोहावल। बरसात भर जान जोखिम में डालकर नाव के सहारे सोहावल से नवाबगंज गोंडा की ओर जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सरयू नदी के कटान स्थल पर पीपे का पुल बनकर तैयार हो चुका है। पुल से छोटे वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया गया है। बड़े और लोड वाहनों को सूखी नदी के बीच से होकर कच्चे रास्ते ही गुजरना होगा।
