सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अमृतसर:एयरपोर्ट पर फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू, बायोमेट्रिक जांच से 30 सेकंड में मिलेगी एंट्री – Fast-track Immigration Facility Launched At Amritsar Airport
अमृतसर

अमृतसर:एयरपोर्ट पर फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू, बायोमेट्रिक जांच से 30 सेकंड में मिलेगी एंट्री – Fast-track Immigration Facility Launched At Amritsar Airport

November 16, 2026


Fast-track immigration facility launched at Amritsar Airport

अमृतसर एयरपोर्ट

विस्तार

अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार की ‘फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन-ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम सुविधा शुरू की गई है। इस नई व्यवस्था के तहत, पात्र यात्री अब लंबी कतारों में इंतजार किए बिना बायोमेट्रिक तकनीक का उपयोग करके अपनी इमिग्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विदेश यात्रा करने वाले और भारत आने वाले यात्रियों के समय को बचाना और इमिग्रेशन प्रक्रिया को अधिक तेज और सुविधाजनक बनाना है। इस सुविधा के शुरू होने के साथ ही अमृतसर उन चुनिंदा हवाई अड्डों में शामिल हो गया है जहां यह उन्नत प्रणाली उपलब्ध है।

भारतीय नागरिकों और ओसीआई कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

यह ‘फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन’ सुविधा विशेष रूप से भारतीय पासपोर्ट धारकों और ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड रखने वाले यात्रियों के लिए डिज़ाइन की गई है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए, यात्रियों को सबसे पहले केंद्र सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान, उन्हें अपने पासपोर्ट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। इसके बाद, यात्रियों की बायोमेट्रिक जानकारी, जिसमें फिंगरप्रिंट और चेहरे की तस्वीर शामिल है, दर्ज की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X