सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:’संभव से आपके क्या संबंध थे, आने को क्यों मना किया’, 12 घंटे और 40 सवाल; युवती ने बताया न मिलने का कारण – Kanpur Mystery Death: Police Ask Woman 40 Questions In 12-hour Interrogation
कानपुर

यूपी:’संभव से आपके क्या संबंध थे, आने को क्यों मना किया’, 12 घंटे और 40 सवाल; युवती ने बताया न मिलने का कारण – Kanpur Mystery Death: Police Ask Woman 40 Questions In 12-hour Interrogation

November 16, 2026


कानपुर के बिठूर स्थित रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट टी-टू, 6 ए में 50 मिनट में ऐसा क्या हुआ था संभव की हंसती-खेलती जिंदगी ने मौत की चादर ओढ़ ली। इस बात का पता लगाने के लिए पुलिस ने शनिवार रात 10 बजे से युवती व उसके परिजन से पूछताछ शुरू की। 

रविवार रात 10 बजे तक इन 12 घंटों में पुलिस ने उनसे करीब 40 सवाल किए। इसमें हत्या, हादसा और आत्महत्या तीनों बिंदुओं से जुड़े सवाल शामिल थे पर मौत कैसे हुई यह बात अभी तक पता नहीं चल सकी। इतना ही नहीं, मामले में अभी तक संभव के परिजन की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।

Kanpur Mystery Death: Police Ask Woman 40 Questions in 12-Hour Interrogation

इसी अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल से गिरा था संभव
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शनिवार दोपहर कौशलपुरी निवासी कागज कारोबारी विशाल के बेटे संभव (22) की बिठूर स्थित अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। संभव की मौत अपने पीछे सवालों का पहाड़ खड़ा कर गई है। पुलिस और संभव के परिजन 24 घंटे बीतने के बाद भी तय नहीं कर पा रहे हैं कि मामला हत्या, आत्महत्या या फिर हादसे का है। 

Kanpur Mystery Death: Police Ask Woman 40 Questions in 12-Hour Interrogation

इसी बालकनी से गिरा था संभव
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

संभव अपनी दोस्ती से मिलने उसके फ्लैट पर गया था जहां उसका डेढ़ साल से आना जाना बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, संभव दोपहर तीन बजे के आसपास अपार्टमेंट पहुंचा और बालकनी से गिरने की घटना 3:50 बजे के आसपास की है। आखिर इन 50 मिनटों में ऐसा क्या हुआ जिसने खंडेलवाल परिवार के इकलौते चिराग को हमेशा के लिए बुझा दिया।

Kanpur Mystery Death: Police Ask Woman 40 Questions in 12-Hour Interrogation

संभव की मौत के बाद मौके पर जमा लोग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी का कहना है कि सवालों के जवाब हादसे की ओर ही इशारा कर रहे हैं। इसके बाद भी यदि किसी आरोप की तहरीर मिलती है तो जांच को और आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर घटना के बाद रविवार को अपार्टमेंट के लोगों ने अपनी-अपनी बालकनी में फैले पटाखे के बारूद, जली हुई मोमबत्ती व दीये व फैले तेल की साफ-सफाई कराई।

Kanpur Mystery Death: Police Ask Woman 40 Questions in 12-Hour Interrogation

संभव की मौत के बाद गमगीन परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज भी जुटाए

अपार्टमेंट के लोग ज्यादातर सीढ़ियों से ही आते-जाते थे। बताया जाता है कि यही वजह थी कि सीसीटीवी कैमरे भी काफी कम लगे थे। इसके बाद भी मुख्य गेट से लेकर ग्राउंड फ्लोर और युवती के फ्लैट के आसपास लगे 4-5 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज पुलिस ने जुटाए हैं। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X