सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ट्रेन के 3AC में परेशान हो रहा था बेटा, फिर जनरल बोगी दिखाने ले गए पिता, पल भर में दे दी सबसे बड़ी सीख!
वायरल

ट्रेन के 3AC में परेशान हो रहा था बेटा, फिर जनरल बोगी दिखाने ले गए पिता, पल भर में दे दी सबसे बड़ी सीख!

November 16, 2026


Last Updated:

1AC और 2AC में सफर करने वाले बेटे को 3AC में परेशानी हुई, तो पिता उसे जनरल बोगी दिखाने ले गए. उन्होंने बेटे को समझाया कि ट्रेन का कोच किसी इंसान की हैसियत तय नहीं करता, हर व्यक्ति बराबर सम्मान का हकदार है. जनरल बोगी देखने के बाद बेटे ने बैठने की व्यवस्था बेहतर बनाने का सवाल पूछा, जिसे सुनकर लोग पिता की परवरिश की तारीफ कर रहे हैं.

ट्रेन के 3AC में परेशान हो रहा था बेटा, फिर जनरल बोगी दिखाने ले गए पिता, पल...Zoom

ट्रेन का जनरल डिब्बा दिखा पिता ने बेटे को दी सीख(फोटो: Instagram-@naveen1980)

ट्रेन में सफर करते समय अक्सर हमारी नजर सबसे पहले अपनी सीट, कोच की सुविधाओं और आसपास के माहौल पर जाती है. किसी को AC का आराम पसंद होता है, तो कोई स्लीपर या जनरल डिब्बे में सफर करता है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बजट के हिसाब से अलग-अलग श्रेणियां जरूर बनाई हैं, लेकिन क्या इन डिब्बों में सफर करने वाले लोगों की हैसियत भी अलग-अलग हो जाती है? जाहिर है, ऐसा नहीं है. हर कोच में बैठा व्यक्ति बराबर सम्मान का हकदार है. हालांकि, इस बात को बच्चों को समझाना हमेशा आसान नहीं होता. खासकर उन बच्चों के लिए, जिन्होंने बचपन से ही महंगे और आरामदायक कोच में सफर किया हो. ऐसे ही एक बच्चे को उसके पिता ने जिंदगी का एक जरूरी सबक सिखाया है. उनकी यह कोशिश अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.

1AC और 2AC में सफर करने वाले बेटे को 3AC में हुई परेशानी
दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में पिता का नाम नवीन गुप्ता है. उन्होंने बताया कि उनका बेटा आमतौर पर 1AC या 2AC में ही सफर करता है. ऐसे में जब उसे 3AC में यात्रा करनी पड़ी, तो वह वहां खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा था. दिवाली के दौरान अचानक यात्रा करनी थी और जल्दबाजी में अपर क्लास का टिकट नहीं मिल सका. परिवार को मजबूरी में उपलब्ध टिकट के हिसाब से सफर करना पड़ा. नवीन के सामने उस समय एक अलग चुनौती थी. वह चाहते थे कि उनका बेटा सिर्फ अपनी सुविधाओं और आराम की दुनिया तक सीमित न रहे, बल्कि उसे यह भी पता चले कि ट्रेन में सफर करने वाले दूसरे लोगों की परिस्थितियां कैसी होती हैं. इसलिए उन्होंने बेटे को जनरल बोगी दिखाने का फैसला किया. खास बात यह रही कि बच्चा भी जनरल डिब्बे को देखने के लिए उत्सुक था.

View this post on Instagram

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X