Nuh News:अवैध खनन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई – Strict Action Will Be Taken Against Those Involved In Illegal Mining
November 16, 2026
नूंह। कस्बा पिनगवां और आसपास के क्षेत्र में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निखिल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अवैध खनन या माइनिंग गतिविधियों में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशानुसार अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस की अवैध खनन करने वालों पर नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि अवैध खनन की गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और इस अभियान में प्रशासन का सहयोग करें। संवाद
November 16, 2026
पुन्हाना। पुन्हाना सदर थाना पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर उसके पति समेत 11 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस […]
November 16, 2026
पुन्हाना। गांव बादली में पुरानी रंजिश के चलते एक बुजुर्ग के घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस हमले में बुजुर्ग सहित परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जिन्हें पुन्हाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव के 10 लोगों के […]
November 16, 2026
13 देशों के 60 से अधिक गोल्फरों ने लिया हिस्सा भारत को पहली बार मिली अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी संवाद न्यूज एजेंसी तावडू। उपमंडल स्थित तरुधन गोल्फ रिजॉर्ट में चार दिवसीय इंडियन इंटरनेशनल पिच एंड पुट ओपन गोल्फ टूर्नामेंट 2026 का रविवार को समापन हो गया। 11 नवंबर से शुरू हुए इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट ने […]
