सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shravasti News:महापर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मांगी सुख-समृद्धि – A Massive Surge Of Faith Witnessed During The Grand Festival; Prayers Offered For Happiness And Prosperity
श्रावस्ती

Shravasti News:महापर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मांगी सुख-समृद्धि – A Massive Surge Of Faith Witnessed During The Grand Festival; Prayers Offered For Happiness And Prosperity

November 16, 2026


A massive surge of faith witnessed during the grand festival; prayers offered for happiness and prosperity.

सोनवा तालाब पर छठ पूजा करतीं व्रती महिलाएं।- संवाद

श्रावस्ती। छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को नदी और सरोवरों के घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मइया की पूजा-अर्चना की। फल, मिठाई और विविध पकवानों से पूजन के बाद परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। घाटों पर देर शाम तक पूजा और दीपदान का सिलसिला चलता रहा।

इकौना प्रतिनिधि के अनुसार सीताद्वार मंदिर परिसर स्थित सीता झील के घाट पर सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। प्रशासन की ओर से साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। महिलाओं ने छठी मइया के पारंपरिक गीत गाकर पूजा-अर्चना की।

भजन-कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने छठ पर्व को लोक आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

गिलौला प्रतिनिधि के अनुसार सोनवा तालाब के आसपास पूजा के लिए घाट तैयार किए गए थे। यहां व्रती महिलाएं परिजनों के साथ दोपहर से पहुंचने लगीं। विधि-विधान से छठी मइया का पूजन कर फल, मिठाई और पकवान अर्पित किए। साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

तुलसीपुर संवाद के अनुसार जमुनहा बाजार के पास बूढ़ी राप्ती नदी के घाट पर रविवार शाम चार बजे से पूजा-अर्चना शुरू हुई। व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ पर्व का समापन होगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X