सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुज़फ़्फ़रनगर

Muzaffarnagar News:आज से स्वगणना, मुखिया का नाम दर्ज करना जरूरी – Self-enumeration Begins Today; Recording The Head Of The Household’s Name Is Mandatory

November 16, 2026


मुजफ्फरनगर। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत, नागरिक अब ऑनलाइन स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) के माध्यम से अपने घर और परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। सोमवार से जिले में प्रक्रिया शुरू होगी और 30 नवंबर तक चलेगी। डीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यदि स्व-गणना में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो टोल फ्री नंबर 1855 पर संपर्क किया जा सकता है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह ने बताया कि स्वगणना के लिए https://se.census.gov.in पोर्टल उपलब्ध कराया है। इस पर परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। ओटीपी सत्यापन के बाद पसंदीदा भाषा चुनकर घर का पता, डिजिटल लोकेशन और परिवार के सभी सदस्यों का विवरण भरना होगा।

फॉर्म जमा करने के बाद एक विशेष स्वगणना पहचान संख्या (एसईआईडी) मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना जरूरी है। जनगणना कर्मियों के घर पहुंचने पर उन्हें यह आईडी दिखानी होगी। ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरने वाले परिवारों का विवरण गणनाकर्मी घर जाकर दर्ज करेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X