सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बाघ का पीछा कर बुरे फंसे तमिलनाडु के मंत्री, हो रही एक्शन की मांग, दोषी साबित हुए तो क्या होगी सजा?
नॉलेज

बाघ का पीछा कर बुरे फंसे तमिलनाडु के मंत्री, हो रही एक्शन की मांग, दोषी साबित हुए तो क्या होगी सजा?

November 16, 2026


होमताजा खबरनॉलेज

बाघ का पीछा कर बुरे फंसे तमिलनाडु के मंत्री, दोषी साबित हुए तो क्या होगी सजा?

Last Updated:

तमिलनाडु के मंत्री वन्नी अरासु पर मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में बाघ का पीछा करने का आरोप लगा है. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद कंजर्वेशनिस्ट उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

बाघ का पीछा कर बुरे फंसे तमिलनाडु के मंत्री, दोषी साबित हुए तो क्या होगी सजा?Zoom

तमिलनाडु के मंत्री पर बाघ का पीछा करने का आरोप है. हालांकि वन विभाग ने इन आरोपों को खारिज किया है.

तमिलनाडु के आदि द्रविड़ कल्याण एवं पहाड़ी जनजाति मंत्री वन्नी अरासु बुरे फंस गए हैं. उन पर मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में एक बाघ का पीछा करने का आरोप है. यह आरोप उन्हीं के द्वारा पोस्ट किए गए सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर लगाया गया है.कंजर्वेशनिस्ट उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

वीडियो में मंत्री और उनके परिवार के सदस्य वन विभाग की संचालित सफारी वाहनों में दिख रहे हैं. इसी वीडियो में मंत्री को बाघ के पीछे दौड़ते हुए दिखाया गया है. कंजर्वेशनिस्ट का कहना है कि ये वन्य जीवन संरक्षण अधिनियम 1972 का उल्लंघन है.ऐसे में उनके खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट का मामला दर्ज किया जाना चाहिए. TOI ने एक संरक्षणवादी के हवाले से लिखा है कि जब वन विभाग का स्पष्ट नियम है कि पर्यटक वन्य जीवों के पास नहीं जा सकते और न ही सफारी वाहनों से उतर सकते हैं तो मंत्री को नियमों की अनदेखी की छूट कैसे दी जा सकती है.

बीजेपी के नेता नारायणन थिरुपथी ने कहा कि वन्नी अरासु ने जिस तरह का व्यवहार किया है वह निंदनीय है.वे रिजर्व के अंदर ट्रेकिंग कर रहे हैं. फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की गाड़ी पर पोज दे रहे हैं. जंगली जानवरों के करीब जा रहे हैं जो नियमों के खिलाफ हैं. अगर वाइल्डलाइफ के नियम तोड़ने पर आम लोगों के खिलाफ मुकदमा होता है तो मंत्री के खिलाफ भी होना चाहिए.

उधर वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि मंत्री रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में नहीं गए थे. बाघ उन्हें एक रिसॉर्ट की जमीन पर दिखाई दिया था. इसी में मंत्री ठहरे हुए थे. अधिकारी के मुताबिक, वन विभाग के कर्मचारी मंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके साथ थे. मंत्री किसी भी समय सफारी वाहन से नीचे नहीं उतरे थे. हालांकि संरक्षणवादी इससे सहमत नहीं है, वे लगातार उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग कर रहे हैं.

वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत अगर कोई व्यक्ति जंगली जानवर को परेशान करता है या छेड़ता है तो उसके खिलाफ धारा 27(4) के तहत कार्रवाई हो सकती है. अगर कोई व्यक्ति जानवर को खदेड़ता है या ऐसा करने का प्रयास करता है तो उस पर धारा 2 (16) के तहत मुकदमा दर्ज किया जा सकता है. इसी की धारा 51 के ततहत अगर ये कानून तोड़ा जाता है और ये साबित हो जाता है तो दोषी को कम से कम तीन साल और अधिकतम सात साल तक की सजा दी जा सकती है और 25 हजार रुपये जुर्माना भी हो सकता है.

मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में ही नवंबर 2024 में आंध्रप्रदेश के तीन पर्यटकों पर जुर्माना लगाया गया था. इन पर्यटकों पर हिरणों के झुंड को परेशान करने का आरोप था. तीनों पर्यटक अपनी गाड़ी से नीचे उतर गए थे. इनमें से एक पर्यटक हिरणों के पीछे दौड़ने लगा था. घटना का वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने तीनों पर कुल 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया था.

authorimg
Ambar BajpaiDeputy News Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X