24 KM माइलेज, सनरूफ और ADAS! ये है Tata Motors की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार; कीमत मात्र ₹7,39,990 से शुरू
ये है Tata Motors की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार; कीमत मात्र ₹7,39,990 से शुरू
Last Updated:
Tata Motors की कारों का अक्टूबर 2026 में बाजार में दबदबा देखने को मिला है. कंपनी ने पिछले महीने कुल 73,894 यूनिट की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 21% ज्यादा है. Nexon एक बार फिर कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, लेकिन Punch और नई Sierra ने भी बिक्री के मामले में चौंकाया है. आखिर टाटा की कौन सी कार कितनी बिकी और किस मॉडल की डिमांड घटी? पूरी लिस्ट यहां देखें.
Tata Nexon: टाटा मोटर्स की सबसे पॉपुलर एसयूवी अक्टूबर 2026 में भी कंपनी की बेस्ट-सेलिंग कार बनी रही. पिछले महीने इसकी कुल 21,966 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई, जबकि अक्टूबर 2025 में ये आंकड़ा 22,083 यूनिट था. सालाना आधार पर नेक्सॉन की बिक्री में मात्र 1 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखने को मिली है. इसके बावजूद, सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में इसकी पकड़ और ग्राहकों के बीच पॉपुलरिटी पहले की तरह ही बेहद मजबूत बनी हुई है.
इसकी एक्स शोरूम कीमत मात्र ₹7,39,990 से शुरू होती है. बोल्ड और मॉडर्न डिजाइन के साथ LED लाइट्स और डुअल-टोन ऑप्शन उपलब्ध हैं. इंटीरियर प्रीमियम है. इसमें 10.25 इंच टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरेमिक सनरूफ के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी, जेबीएल साउंड और 360° कैमरा मिलता है. सेफ्टी में 5-स्टार NCAP रेटिंग, 6 एयरबैग और ADAS मिलता है. 1.2L पेट्रोल (120 PS) व 1.5L डीजल (115 PS) इंजन के साथ ये 17-24 किमी/लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है.
Tata Punch: माइक्रो एसयूवी सेगमेंट की बादशाह Tata Punch ने अक्टूबर 2026 की सेल्स रिपोर्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए जबरदस्त उछाल दर्ज किया है. कंपनी ने पिछले महीने पंच की कुल 20,525 यूनिट बेची हैं, जो अक्टूबर 2025 में बेची गई 16,810 यूनिट के मुकाबले काफी अधिक है. सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 22 प्रतिशत की प्रभावशाली बढ़ोतरी हुई है. किफायती कीमत, दमदार बिल्ड क्वालिटी और मल्टीपल पावरट्रेन विकल्पों के चलते ये ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Tata Tiago: टाटा की एंट्री-लेवल हैचबैक टिआगो की बिक्री में अक्टूबर 2026 के दौरान सालाना आधार पर हल्की सुस्ती देखने को मिली है. पिछले महीने इस कार को कुल 8,043 नए ग्राहक मिले, जबकि अक्टूबर 2025 में टियागो की 8,850 यूनिट की बिक्री हुई थी. इस तरह सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बावजूद, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स के दम पर ये हैचबैक सेगमेंट में अपनी मजबूत प्रजेंस बनाए हुए है.
Tata Sierra: टाटा मोटर्स की आइकॉनिक नेमप्लेट वाली नई एसयूवी Tata Sierra ने भारतीय बाजार में शानदार शुरुआत करते हुए बेहतरीन बिक्री के आंकड़े हासिल किए हैं. अक्टूबर 2026 में इस नई एसयूवी की कुल 7,205 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई है. मॉडर्न डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और दमदार रोड प्रेजेंस के कारण ग्राहक इसे काफी पसंद कर रहे हैं.
Tata Aeris: टाटा मोटर्स के लाइनअप में शामिल हुई नई कार Tata Aeris को भी ग्राहकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. अक्टूबर 2026 की सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने पिछले महीने इस नए मॉडल की कुल 4,005 यूनिट की बिक्री की है. लॉन्च के शुरुआती महीनों में ही चार हजार से अधिक यूनिट बिकना इसके भविष्य के लिए शुभ संकेत है.
ऊपर बताए गए कंपनी के टॉप-5 मॉडल्स के अलावा पिछले महीने Harrier की 3,895 यूनिट, Altroz की 3,257 यूनिट, Tata Curvv की 2,377 यूनिट, Tata Safari की 2,287 यूनिट और Tata Tigor की 334 यूनिट बिकी हैं. इस तरह कंपनी ने पिछले महीने कुल 73,894 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा अक्तूबर 2025 में बिकी इसकी कुल 61,134 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
