Sonipat News:फोटो वायरल करने की धमकी दे ब्लैकमेल का आरोप – Accused Of Blackmail By Threatening To Make Photos Go Viral
जींद। जुलाना थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने पूर्व मंगेतर पर न्यूड फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने उचाना थाना क्षेत्र के सतीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
युवती ने एफआईआर में बताया कि उसका सतीश के साथ रिश्ता पक्का हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि एक दिन आरोपी उसे मिलने के बहाने बुलाकर ले गया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने युवती के न्यूड फोटो और वीडियो भी बना लिए। कुछ समय बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद भी आरोपी ने मिलने के लिए बुलाना जारी रखा। मना करने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। थाना प्रभारी पूजा ने बताया कि इस मामले में आरोपी को नामजद कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
