सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chamba News:सीएम से न हो पाई भेंट तो गोबर-काले झंडे लेकर निकाला जुलूस – Unable To Meet The Cm, They Took Out A Procession Carrying Cow Dung And Black Flags
चंबा

Chamba News:सीएम से न हो पाई भेंट तो गोबर-काले झंडे लेकर निकाला जुलूस – Unable To Meet The Cm, They Took Out A Procession Carrying Cow Dung And Black Flags

November 16, 2026


-मेडिकल कॉलेज चंबा में पद भरने की मांग उठा रहा था प्रतिनिधिमंडल

-दी चेतावनी, मुख्यमंत्री के चंबा दौरे के दौरान दिखाए जाएंगे काले झंडे

————

संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मशाला। धर्मशाला। मुख्यमंत्री से मुलाकात न होने से भड़के चंबा के प्रतिनिधिमंडल ने गोबर और काले झंडे लेकर मौन जुलूस निकाला। मेडिकल कॉलेज चंबा में चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के रिक्त पद भरने की मांग के संबंध में लोग तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचे थे। भेंट न होने पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के चंबा दौरे के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी है।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ता जय सिंह ने कहा कि गेट पर उन्हें दोपहर तीन बजे के बाद मुख्यमंत्री से मिलवाने की बात कही गई थी। इसके बाद उन्होंने विधानसभा परिसर से जोरावर स्टेडियम तक मौन जुलूस निकाला। उनका आरोप है कि पुलिस ने उन्हें दो घंटे तक जोरावर स्टेडियम में रोके रखा और बाद में बताया कि मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना हो गए हैं।

अधिवक्ता जय सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज चंबा में डॉक्टरों की भारी कमी से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हो रही है। जुलाई में एक युवक और मासूम बच्ची की मौत के मामलों की जांच रिपोर्ट भी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। उन्होंने मांग की कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मिंजर मेले के दौरान सरोल में मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन हुआ था, लेकिन वहां केवल तीन ओपीडी चल रही हैं।

उन्होंने सभी ओपीडी एक ही स्थान पर चलाने और ट्रामा सेंटर जल्द शुरू करने की मांग उठाई। इसके अलावा, उन्होंने एचआरटीसी के बंद पड़े रूटों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि पहले 202 रूट चलते थे, जो बसों की कमी से घटकर 115 से 120 रह गए हैं, जबकि 222 मैकेनिकल कर्मचारियों की जरूरत के मुकाबले केवल 49 ही कार्यरत हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X